May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2020। भारत माला परियोजना में उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहें आंदोलन में नापासर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए किसानों के लिए क्षेत्र के किसान नेताओं में रोष व्याप्त है। आज विधायक गिरधारीलाल महिया भी नापासर पहुंचे व किसानों को सम्बोधित किया। महिया ने किसानों को उनका हक देने व गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा करने और झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। इस संबध में किसान नेताओं ने अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा है एवं गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा करते हुए झुठे मुकदमे वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में सभी किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा करने एवं झूठे मुकदमें का निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालो में किसान सभा जिला कोषाध्यक्ष मोहनलाल भादू, तहसील अध्यक्ष अमरगिरी, तहसील सचिव राजेन्द्र जाखड़, गोपाल भादू, चुन्नीलाल टाड़ा आदि उपस्थित रहे।

1- श्रीडूंगरगढ टाइम्स। किसान सभा के नेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री से नापासर में किसान नेताओं को रिहा करने की मांग की।