






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। क्षेत्र में एक महिला ने तलाक के बाद दूसरा विवाह किया व अब नए घर में जेठ जेठानी द्वारा उसे किसी भी वस्तु में हिस्सा नहीं देते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। सेरूणा थाने में दर्ज मामले में 29 वर्षीय ममता पुत्री रामकुमार विश्नोई निवासी 19 केडी रावला, हाल निवासी सांवतसर ने अपनी जेठानी द्रोपती पत्नी ओमप्रकाश विश्नोई व जेठ मांगीलाल पुत्र भगवानाराम विश्नोई के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले पति से तलाक के बाद उसकी दो पुत्रियां पूर्व पति सीताराम व अपनी नानी के पास रह रही है। कुछ रिश्तेदारों ने उसका विवाह 10 अक्टूबर 2023 को कानाराम पुत्र भगवानाराम निवासी सांवतसर के साथ करवाया। कानाराम की बहन ने रासीसर में उनके फेरे करवाए और वे साथ रहने लगे। 15 अक्टूबर 2023 को जेठ मांगीलाल के खेत में पार्टी भी की गई। अब पति कानाराम 1 माह से लगातार मेरे साथ झगड़ा मारपीट करते है। घर से निकाल कर तलाक की धमकी दे रहें है। पीड़िता की जेठानी द्रोपती पत्नी ओमप्रकाश व जेठ मांगीलाल ने उससे मारपीट करते हुए उसे किसी चीज में हिस्सा नहीं देते है। 6 मार्च 2024 को उसके ससुर भगवानराम घर में नहीं थे और आरोपियों ने उससे मारपीट कर चोटिल कर दिया व घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।




