






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। पूरा श्रीडूंगरगढ़ अंचल आज महाशिवरात्रि पर्व मनाने में मग्न है और शिवालयों से लेकर घरों तक बम्म भोले की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों में अल सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है और शिव पूजन के आयोजन हो रहें है। घरों में भी महारूद्राभिषेक के आयोजन किए जा रहें है। प्राय: हर घर में व्रत उपवास रखा गया है। बच्चों ने भी शिवरात्रि का व्रत रखा है। फलों की बिक्री में उछाल आ गया है और फलों की दुकानों पर भी भीड़ है। महिलाएं उपवास में खाए जाने वाली सामग्री बनाने में जुटी है। बता देवें सनातन श्मशान भूमि प्रागंण में शाम 8 बजे से शिवरात्रि का चार प्रहर पूजन प्रारंभ होगा वहीं आचार्य रामदेव उपाध्याय के सान्निध्य में ताल मैदान शिव मंदिर में भी आज शाम 7.30बजे से चार प्रहर पूजन प्रारंभ होगा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और पंडित विष्णदत्त शास्त्री की संयुक्त त्तवाधान में घर बैठे चार प्रहर पूजन विधि विधान से करने का लाभ भी श्रद्धालु शाम 8 बजे से ले सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेस बुक पेज व शास्त्री विष्णुदत्त के यूट्यूब चैनल पर चारों प्रहर का पूजन लाइव होगा जिससे मंदिरों में रात्रिकालीन पूजन में भाग नहीं ले पाने वाले श्रद्धालु घर बैठे पूजन कर सकेंगे। आप भी देखें अपने क्षेत्र से शिवरात्रि के उत्साह के विशेष फोटो-




















