






समाजसेवी भीकमचंद पुगलिया का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रमाणिक एवं विश्वसनीय खबरों से सभी प्रवासियों को त्वरित अपडेट देने वाले, क्षेत्र के मुख्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने वाले हम सब के अपने न्यूज पोर्टल “श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स” के सातवें स्थापना दिवस पर गत 7 जनवरी 2024 को ”राष्ट्रीय कवि सम्मेलन” आयोजित किया गया था। श्रीडूंगरगढ़ के गौरव को बढाने वाले इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सहयोगी के रूप में भामाशाह भीखमचंद पुगलिया का अभूतपूर्व योगदान रहा। इस बाबत आज पुगलिया के श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दौरान टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी द्वारा उन्हें आभार स्वरूप स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति के रूप में यह स्मृति चिन्ह भी अपने आप में विशेष है जो पुगलिया के अपने धर्म, समाज व गांव के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों हेतु गांव की ओर से आभार स्वरूप है।

भाजपा नेता ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई ने डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल के साथ थाने पहुंचकर थानाधिकारी इंद्रकुमार से मुलाकात की। गुसाईं ने सीआई का श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापन पर स्वागत करते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की। गुसाई ने लंबे समय से अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की बात कहते हुए आमजन की पीड़ा बताई।

सुमन को मिला यशोदा पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बीकानेर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वाधान में वॉक विथ साड़ी थीम पर वॉकथॉन आयोजित किया गया। वॉकथॉन जिला कलेक्टर कार्यालय से गांधी पार्क तक आयोजित किया गया। जहां महिलाओं के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया। समारोह में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने वॉकथॉन की विजेता महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देनी वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ की सुमन दर्जी पत्नी शिवरतन दर्जी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यशोदा पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व 5100 रूपए की राशि सुमन को दी गई। उनके परिजन व जानकार उन्हें बधाई दे रहें है।

कोटासर गौशाला में नंदी पूजन कर 10 मण लापसी का भंडारा बनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज महाशिवरात्रि के पर्व पर कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में विशेष नंदी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान 10मण लापसी भंडारा बनाकर गौवंश को खिलाया गया। श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया द्वारा 5 मण तथा दुलचासर के अशोक कुमार सुथार व बीकानेर के हनुमान प्रसाद सुथार द्वारा ढाई ढाई मण लापसी बनवाई गई। इस दौरान गौसेवा के लिए किशोर सिंह, ओम सिंह, रिछपाल धारणिया परिवार की बालिकाओं ने सेवा दी व अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।






