






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। शनिवार, 9 मार्च व रविवार, 10 मार्च को क्षेत्र के बिजली कार्यालय खुले रहेंगे और जनसुनवाई का आयोजन करेंगे। सहायक अभियंता राजेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि डिस्कॉम, जोधपुर के उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश के अनुसार कनिष्ठ अभियंता 33केवी सब स्टेशन पर व सहायक अभियंता अपने कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। जिसमें राजस्व वसूली व विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। बता देवें विद्युत कनेक्शन लंबित होने, अधिक बिजली बिल आना, कम वोल्टेज सप्लाई सहित अनेक बिजली समस्याओं से परेशान आमजन अपनी समस्याएं विभागीय अधिकारी को जनसुनवाई के दौरान दे बता सकेंगे। विभाग ने इन समस्याओं का निस्तारण करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।




