May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2024। आप चाहे वैष्णव हो , चाहे शक्ति उपासक।
महाशिवरात्रि का व्रत और पूजन अवश्य करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार सबसे पहले शिवरात्रि का पूजन ब्रह्मा और विष्णु ने किया। इसलिए शिवजी ने इस तिथि को वरदान दिया कि यह परम् पवित्र होगी और मुझे यह तिथि सबसे अधिक प्रिय होगी।
एक वर्ष तक निरन्तर शिव पूजन करने से जो पुण्य मिलता है वही पुण्य मनुष्य शिवरात्रि का पूजन करके तत्काल प्राप्त कर लेता है शिवरात्रि के व्रत और पूजन के समान संसार में दूसरा कोई कर्म नहीं है।
चाहे सागर सुख जाएँ, हिमालय भी क्षय हो जाएँ विंध्या आदि पर्वत भी विचलित हों जाएँ पर शिवरात्रि का व्रत कभी निष्फल नहीं होता।
विशेष- शिवरात्रि के व्रत का पुण्य रात्री जागरण और पूजन से ही प्राप्त होता है यदि शिवरात्रि का व्रत करके रात्रि को शयन करते है तो हमारा व्रत नष्ट हो जाता है यह नियम बालक, वृद्ध और रोगी के लिए नहीं होता है।
शिवरात्रि जागरण और पूजन से मनुष्य की मनोकामना पूर्ण होती है इससे विद्या, यश, लक्ष्मी, कीर्ति, वैभव धन आदि की वृद्धि होती है।
प्रायः डिस्को, नाच गाना में पूरी रात गुज़ार देते है लेकिन भगवान के कार्य में बैठने में हम आलस्य कर देते है उसका परिणाम यह होता है हम पूजन और व्रत के पुण्य से वंचित रह जाते है क्योंकि कोई भी कार्य हो कर्मठता से किए जाने पर ही उसका परिणाम उत्कृष्ट होता है।
इसी महत्व को आप सभी के बीच दर्शित करने के लिए इस वर्ष पहली बार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और पण्डित विष्णुदत्त शास्त्री के अभिनव पहल में महाशिवरात्रि पर लाइव पूजन करवाया जा रहा है यदि कोई भक्त शिवालय जाकर पूजन नहीं कर सकता वह घर बैठे विधिवत् रुप से पूजन कर सकते है। इस पूजन में पण्डित विष्णुदत्त शास्त्री, पण्डित प्रमोद सारस्वत एवं पण्डित संतोष पुरोहित सहित विद्वान पंडितों के मंत्रोचारण द्वारा चारों प्रहरों का पूजन करवाया जाएगा। इस पूजन से जुड़ने के लिए आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फ़ेसबुक पेज को फॉलो करें- https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL और shastrivishnu के you tube चैनल से जुड़े। https://www.youtube.com/@Shastrivishnu