


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2026। आगामी समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा। क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में इस रजिस्ट्रेशन से वंचित है। ऐसे में शत प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 1 सितंबर 2026 से क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक फार्मर रजिस्टेशन किए जाएंगे। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शिविरों में पटवारियों व कृषि पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाकर उन्हें निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
1 सितंबर को ग्राम पंचायत जेतासर व बिग्गा में, 2 सितंबर को जैसलसर व कितासर भाटियान, 3 सितंबर को बाना व कितासर बीदावतान, 5 सितंबर को आड़सर व धीरदेसर चोटियान, 7 सितंबर को मोमासर व कुंतासर में, 8 सितंबर को लिखमादेसर व ठुकरियासर में, 9 सितंबर को सत्तासर व तोलियासर में, 10 सितंबर को सुरजनसर व उदरासर में, 11 सितंबर को सेरूणा व जालबसर में, 12 सितंबर को पूनरासर व सूडसर में, 14 सितंबर जेाधासर व दुलचासर में, 15 सितंबर को लखासर व लिखमीसर उत्तरादा में, 16 सितंबर को बापेऊ व सांवतसर में, 17 सितंबर में राजेडू व टेऊ, 18 सितंबर को जाखासर व ऊपनी में, 19 सितंबर को बाडेला व दुसारणा पंडरिकजी में, 22 सितंबर को धनेरू व पुदंलसर, 23 सितंबर बरजांगसर व गुसाईंसर, 24 सितंबर सोनियासर मिठिया व डेलवा, 25 सितंबर धर्मास व बिग्गाबास रामसरा में शिविर होंगे। वहीं 26 सितंबर को इंदपालसर सांखलान व बेनीसर में, 28 सितंबर को कल्याणसर व लिखमीसर दिखणादा, 29 सितंबर रीड़ी व सोनियासर शिवदानसिंह, 30 सितंबर को देराजसर व बींझासर में, 1 अक्टूबर को कुनपालसर व समंदसर में, 5 अक्टूबर को मिंगसरिया, कल्याणसर नया, इंदपालसर गुसाईंसर में शिविरों का आयोजन होगा।




