May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2024। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से पिछले कुछ दिनों में 150 ट्रांसफार्मर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे हैं। बिजली ट्रांसफार्मर की किल्लत क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर किसानों की समस्या रखी। जिसकी बदौलत शनिवार को 46 ट्रांसफार्मर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इससे पहले दो हफ़्ते से लगातार ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। अब तक लगभग 150 नए ट्रांसफार्मर श्रीडूंगरगढ़ में पहुंच चुके हैं। इससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और बिजली से जुड़ी एक बड़ी समस्या के समाधान की उम्मीद भी जगी है। दो हफ्तों में लम्बित ट्रांसफार्मर की समस्या से श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी इस समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।