May 21, 2026
10-octt

रवाना हुए राम भक्त, रेलवे व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयोध्या धाम स्पेशल आस्था ट्रेन श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर रात को 1: 20 पर पहुंची। क्षेत्र से 165 श्रद्धालु इस ट्रेन में रवाना हुए। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया व उनके लिए पानी के कैम्पर, चाय की स्टॉल, कुर्सियों की व्यव्स्थाएं की गई। यात्रियों ने रेल प्रशासन को आभार जताया। विभाग के देवेंद्र कुमार मीणा, ओम सुरेश भगासरा, जगदीश मल्होआ, देवनाथ, राजकूमार माली सहित स्टेशन कर्मचारी सोनपाल रैगर, सुभास एचरा मौजूद रहें। सभी व्यवस्थाओं के दौरान विभाग के सीताराम गोदारा सक्रिय रहें। विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का तिलक कर स्वागत किया। विहिप के भंवरलाल दुगड़, महेश राजोतिया, हेमनाथ जाखड़, भवानीप्रकाश तावनिया, भीयानाथ सिद्ध,अमित राजोतिया, श्यामसुंदर तिवाड़ी, सुरेंद्र चुरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। स्टेशन पर जमकर जय श्री राम के जयकारे लगाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल विभाग प्रशासन ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत।

दिवंगत सेरडिया को दी श्रद्धांजलि, प्रेरणा लेने का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2024। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक दिवंगत भूराराम सेरडिया की 22वीं पुण्यतिथि पर खादी समिति भवन श्रीडूंगरगढ़ में श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर सेरडिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि सेरडिया द्वारा गांधीवादी विचारधारा के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया। उनके कार्य एवं निःस्वार्थ सेवाएं हम सब के लिए अनुकरणीय है। खादी समिति के मुख्य ट्रस्टी एवं साहित्यकार श्याम महर्षि ने सेरडिया द्वारा खादी जगत को दी गई सेवाओं को अनुकरणीय बताया। खादी समिति मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा नेता सुभाष पूनियां और पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी ने भावी पीढ़ी के लिए सेरडिया के संघर्ष एवं त्याग भावना को अनुकरणीय बताया। इस दौरान नागरिक विकास परिषद के विजयराज सेवग, अणुव्रत समिति के शुभकरण पारीक, मेघवाल समाज परिषद के थानमल भाटी, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, व्यापार मण्डल के भगवानाराम महिया, जाट विकास परिषद के रामचन्द्र गिला , होस्टल छात्र यूनियन के अध्यक्ष हरिराम पूनियां, रामचन्द्र गोदारा, भीखराज जाखड़, रामनिवास महिया, हड़मानराम भूंवाल, लिछुराम जाखड़, शंकरलाल कड़वासरा, ओमप्रकाश जाखड़, भंवरलाल जाखड़, ओमप्रकाश बाना, सीताराम गोदारा, श्याम सारण, दीनदयाल जाखड़ सहित युवाओं ने सेरडिया को पुष्पांजलि अर्पित की। भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के संस्थापक सुशील सेरडिया ने सभी का आभार जताया।

गांव गुसाईंसर बड़ा में हुआ रूद्राभिषेक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। कालूराम सारस्वत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भगवान शंकर से देश भर में सुख शांति की प्रार्थना करते हुए शुक्रवार रात पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के कन्हैयालाल सारस्वत, बाबूलाल सारस्वत, ठाकरमल सारस्वत, नानूराम सारस्वत, प्रभुदयाल सारस्वत, रामचंद्र सारस्वत, सत्यनारायण सारस्वत, घनश्याम सारस्वत, नेमचंद सारस्वत, रोहित, किशोर, रवि और करण मौजूद रहें।

कोटासर गौशाला में मूंड परिवार ने दी सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौ सेवा समिति कोटासर में बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रहें दिवंगत तुलसीराम मूंड मूंडसर की स्मृति में परिजनों ने 5 मण लापसी बनवा कर गौवंश को खिलाई। उनके पुत्र गोविंदराम, गणपतराम, किशनराम, नरेंद्र मूंड ने 12वें पर गौपूजन कर 5100 रूपए की राशि दी। समिति सदस्य ने बताया कि मूंडसर में मूंड निवास स्थान पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। समिति परिवार ने उनका आभार जताया।