






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। आज से 21 मार्च तक खाटू श्याम में श्याम श्रद्धालुओं का मेला प्रारंभ हो गया है। 11 दिवसीय लक्खी मेले में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने खाटू पहुंचेगे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के शहीद हेमू कालाणी पार्क, सिंधी कॉलोनी में शनिवार 16 मार्च को श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। यहां बाबा का भव्य श्रृंगार कर सुंदर दरबार सजाया जाएगा। अखंड ज्योत के साथ भजन कीर्तन होगा व उत्साहित करने वाली चंग धमाल की प्रस्तुति भी होगी। उत्सव के आयोजक श्याम दिवाने ग्रुप के सदस्य जबरदस्त उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे है। आयोजक ग्रुप के सदस्य ने बताया कि शनिवार को शाम शाम 7.30 बजे पार्क में महोत्सव प्रारंभ होगा तथा मास्टर नानू, देवेश शर्मा, तेजकरण दया व राकेश सहित उभरते भजन कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि 16 मार्च को ही दोपहर 2.15 बजे श्याम मंदिर से भव्य झांकी भी निकाली जाएगी। इस भव्य श्याम महोत्सव का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर होगा। श्रद्धालु अपने घर, खेत, ढाणी या किसी भी शहर में बैठ कर इस उत्सव को लाइव देख सकेंगे और श्याम भक्तिरस में गोते लगा सकेंगे। बता देवें फाल्गुन माह में चारों और श्याम भक्तों द्वारा फागोत्सव के आयोजनों की धूम रहेगी व श्याम श्रद्धालु बाबा की भक्ति के साथ फाल्गुन उत्सव मनाएंगे।



