May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-11 at 11.11.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। शुक्रवार 8 मार्च को एक टेम्पू चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में सात नामजद सहित दस जनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। बिग्गाबास निवासी 30 वर्षीय बबलू पुत्र भैराराम जाट ने इसी मोहल्ले के अजरूद्दीन के साथ तकरार होने के बाद उसके द्वारा अपने सार्थियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को वह करबी शाम 8 बजे रेलवे स्टेशन से सवारिया लाने के लिए घुमचक्कर से रवाना हुआ और उसके साथ श्यामगिरी भी था। उसने बताया कि जब वे रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां आरोपी अजरूद्दीन भी अपना टेम्पू लेकर खड़ा था। उसने परिवादी के साथ धक्का मुक्की करते हुए धमकाया कि तेरी हिम्मत कैसे हुई यहां टेम्पू लगाने की.? श्यामगिरी ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया और वे घूमचक्कर से घर जाने के लिए रवाना हुए तो एक स्कोर्पियो ने उनका रास्ता रोककर टेम्पू रूकवाया। गाड़ी में से शकूर राणा, मुबारिक, अकरम, सुभान, आसीफ, शोकीन, अजरूद्दीन व दो तीन अन्य जने हाथों में लाठियां लेकर उतरे व परिवादी के साथ मारपीट की। शकूर राणा ने परिवादी के गले से सोने की चैन छीन ली और अजरूद्दीन ने जेब से 20 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।