






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। अणुव्रत चरित्र विकास का उपक्रम है जो अशांत व्यक्ति को शांति प्रदान करता है। अणुव्रत के छोटे-छोटे व्रत जीवन में महान परिवर्तन ला सकते है। ये बात रविवार को मालू भवन में आयोजित अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह में साध्वी कुंथुश्री ने कही। साध्वी ने अणुव्रत दर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजीव श्रीवास्तव ने अणुव्रत आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अणुव्रत को जीवन में उतारने का आह्वान किया। समिति के सत्यनारायण स्वामी ने समिति के कार्यों व गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने संपूर्ति समारोह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के आह्वान पर देश भर में अणुव्रत समितियों द्वारा रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सेठिया ने सभी का आभार जताया। इस दौरान एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, पत्रकार विशाल स्वामी सहित तेरापंथ सभा, महिला मंडल व अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों सहित अनेक श्रावक व श्राविकांए मौजूद रही।





