May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। राजस्थान में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। इससे राज्य का मौसम बदलेगा और जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ व फलौदी क्षेत्र में हल्की बरसात व बूंदाबांदी की आंशका जताई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 13 मार्च से राज्य में मौसम बदलेगा। दिन में बादल छाएंगे और इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 14 मार्च को खत्म हो जाएगा। फिर से हवा बदल जाएगी। इस बार उत्तरी हवाओं की अपेक्षा पश्चिम से आने वाली हवा ज्यादा प्रभावी होगी। पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से राजस्थान में 16-17 मार्च से गर्मी तेज होने लगेगी। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।