May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। राजधानी जयपुर से पश्चिमी राजस्थान घूमने निकला इटली का 30 सदस्यीय दल बीकानेर जाते हुए नेशनल हाइवे पर स्थित कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी स्कूल पहुंचा। दल के लोगों ने स्कूल का अवलोकन किया व यहां बच्चों से संवाद किया। उनके साथ आए गाइड अंकलेश्वर त्रिपाठी ने स्कूल के बारे में जानकारी दी। त्रिपाठी ने सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की एक्स्ट्रा क्लासेज लगाने, योगा करवाने, नियमित प्रार्थना व अध्ययन के बारे में जानकारी दी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामप्रताप जाखड़ ने दल को दानदाताओं द्वारा बनवाए गए निर्माण कार्य व सहयोग की जानकारी दी तो दल के सदस्यों ने विद्यालय में 22 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग दिया। वरिष्ठ अध्यापक रमेश शर्मा व वरिष्ठ लेखा सहायक जितेंद्र सोनी ने विद्यार्थियों से परिचय करवाया। दल के सेरीफीना, फिनिफी, आर्यना, थॉमस, फेरोंन ने बच्चों से खुलकर संवाद किया। दल की मेरीला ने स्कूल के कक्षाओं में की गई चित्रकारी की खूब सराहना की। दल के सदस्यों ने बच्चों को स्वस्थ रहने व अपने देश का नाम रोशन करने के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 4 की छात्रा जाह्नवी सोनी से किया संवाद, हुई प्रभावित, जाह्नवी के साथ फोटो भी लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इटली से आए 30 सदस्यीय दल का स्कूल स्टाफ ने किया स्वागत, सम्मान, किया स्कूल का अवलोकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा कक्ष की चित्रकारी देखकर मेहमानों ने की सराहना।