






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। चूरू के सांसद व आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार राहुल कस्वां द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। आज श्रीडूंगरगढ़ से प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कस्वां के दिल्ली निवास पर पहुंच कर उन्हें फुलों का गुलदस्ता भेंट कर कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई दी। गोदारा ने चूरू व बीकानेर में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने व लोकसभा चुनाव में विजय के लिए चर्चा की। इस दौरान प्रभुराम गोदारा भी उनके साथ रहें। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि लंबी चली चर्चा में चुनाव तैयारी पर बातचीत हुई।

एनएसयूआई ने बाना व गोदारा की अनुशंसा पर मीणा को दी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ईकाई का गठन किया है। संगठन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना व कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की अनुशंसा पर संगठन के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर अमित मीणा को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मनीष सायच को, सचिव रामदेव जाखड़ व महासचिव योगेश सारस्वत को नियुक्त किया गया है। गोदारा ने छात्र नेताओं को जिम्मेदारी देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व छात्रहितों के लिए संघर्ष करने की बात कही है। डूंगर कॉलेज में दिए नियुक्ति पत्र के दौरान राम बाना, धनराज मीणा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, जितेंद्र भादू आदि मौजूद रहें। यूथ कांग्रेस के शुभम शर्मा ने बताया कि यूथ कांग्रेस के युवाओं ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है वहीं हरिराम बाना व केसराराम गोदारा ने युवा टीम को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस की विचारधारा के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।




