






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि मंगलवार को पूनरासर पंहुची और ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत की शिकायत की और सप्लाई के लिए बने ट्यूबवैलों पर बिजली 6 घंटे से अधिक सप्लाई देने की मांग रखी। ग्रामीणों ने एक खराब ट्यूबवैल दुरस्त करवाने की मांग रखते हुए गांव में एक खेल मैदान बनवाने की मांग की। इस पर जिला कलेक्टर ने ट्यूबवैल दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पानी का उपयोग मितव्ययता बरतने की बात ग्रामीणों से कही। खेल मैदान के लिए ग्राम प्रशासन को स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जर्जर भवन का पुर्ननिर्माण शीघ्र करवाने की मांग रखी और स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति करवाने की भी मांग की। इस पर जिला कलेक्टर ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। बच्चों से शिक्षण के बारे में फीडबैक लिया व शिक्षकों को नियमित कक्षाएं लेने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने गांव में हो रहें विकास कार्यों का निरीक्षण किया व गांव के धार्मिक महत्व को देखते हुए साफ सफाई पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। सरपंच प्रकाशनाथ, प्रतिनिधि माननाथ, भाजपा नेता जगदीश पारीक, पूर्व सरपंच डालूराम सींवर, भागीरथ जोशी सहित अनेक मौजिज ग्रामीण जनसुनवाई में शामिल हुए।





