May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर से आई है। यहां तोलियासर से ठुकरियासर की ओर सड़क से करीब 30 फुट दूर झाड़ियों में कपड़ों में लिपटा शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर अनेक राहगीर एकत्र हो गए है व पुलिस को सूचना दे दी गई है। शव किसी महिला का होने का अंदेशा जताया जा रहा है तथा शव से बदबू आने की बात भी कही जा रही है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। आगे की खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर रूके राहगीर, दी पुलिस को सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर से ठुकरियासर की ओर सड़क किनारे मिला महिला का शव।