May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। आज सुबह करीब 8 बजे गांव जेतासर के स्टैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पास ही स्थित एक अस्थाई दुकान से टकरा गई। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं स्कूटी सवार आड़सर बास निवासी 36 वर्षीय राकेश कुमार चोटिल हुआ व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं गांव सातलेरा के पास हाइवे पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी रतनगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी और सभी सवार सुरक्षित है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे और इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। गनीमत रही दोनों ही हादसों में सवारों को अधिक चोट नहीं आई।