August 29, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। नेपाल निवासी चेतमान चौधरी के दिनमान इस कदर बुरे हुए कि उसे उसकी मौत नेशनल हाईवे पर नेपाल से श्रीडूंगरगढ़ खींच लाई। बुधवार को नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत मिले शव की पहचान नेपाल निवासी चेतमान चौधरी के रूप में हुई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नेपाल के दांग पुलिस स्टेशन के गांव रायती निवासी चेतमान पुत्र जगमलु चौधरी बीकानेर के कानासर में सोलर प्लांट में कार्य करने के लिए आया था। मृतक रोड़वेज बस में बीकानेर जाते हुए रास्ते में शराब के नशे में श्रीडूंगरगढ़ उतर गया। बस व सामान के निकल जाने के बाद वह यहां से पैदल ही बीकानेर की ओर निकल गया। जहां कस्बे से करीब 5 किलोमीटर दूर अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है एवं परिजन शुक्रवार तक श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।