May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। मोबाइल्स की दुनिया में फोटो क्रांति करने वाले ब्रांड वीवो की नई सीरीज V-30 बुधवार शाम को लांच हुई। कस्बे में लांचिंग इवेंट पुरानी घास मंडी स्थित A To Z कृष्णा मोबाइल्स पर किया गया। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी की गई एवं मिठाईयां बांटी गई। वीवो के अधिकृत विक्रेता कृष्णा राजपुरोहित ने बताया कि इस मौके पर 16 ग्राहकों को प्री-बुकिंग डिलीवरी दी गई। वहीं कंपनी की और से लांचिंग ऑफर के रूप में 14 से 16 मार्च तक विवो का नया फोन खरीद करने पर वीवो V-30 प्रो के साथ ग्राहकों को वीवो की 10 हजार मूल्य की स्मार्ट वाच 499 रुपये में प्रदान की जा रही है। वहीं कृष्णा मोबाइल्स की और से V-30 एंव V-30 प्रो के ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जा रहा है। कृष्णा ने बताया की तीन जिलों के पूरे जॉन में कृष्णा मोबाइल्स ने प्री बुकिंग सेल में दूसरा सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर जिलों में मिला कर सर्वाधिक मोबाइल्स सेल का यह अवार्ड लेने पर कंपनी द्वारा कृष्णा मोबाइल्स का सम्मान किया गया। बुधवार रात को लांचिंग के मौके पर कई विशिष्ट नागरिकों की मौजूदगी रही।