






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। क्षेत्र के सांस्कृतिक गांव के रूप में देश भर में अपनी अलग पहचान कायम करने वाले मोमासर में तीन दिवसीय घीन्धड़ के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। प्रति वर्ष की भांति मुख्य बाजार को सजाया जा रहा है और गांव के रसिए चंग प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए है। सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर-मोमासर के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के लिए घींदड़ कमेटी सहित ग्रामीणों ने प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। बता देवें प्रतिवर्ष की भांति 22 मार्च से 24 मार्च 2024 तक विभिन्न वेष भंगिमा व मनमोहक दृश्यों के साथ घींदड़ खेला जाएगा। 23 मार्च, शनिवार को दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शेखावटी की अनेक टीमें भाग लेगी। सभी निवासियों व प्रवासियों के लिए विशेष जानकारी ये है कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा मुख्य आर्कषण के आयोजनों का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेस बुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप सभी अपने शहर, घर, खेत, ढाणी में बैठे क्षेत्र के इस प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव से लाइव भी जुड़कर देख सकेंगे। बता देवें क्षेत्र के इस बड़े आयोजन में प्रतिवर्ष दूर दूर से रसिए पहुंचते है और हजारों की संख्या में दर्शक भी इन्हें देखने पहुंचते है।






