May 21, 2026
10-octt

बिना दहेज किया विवाह, दी समाज को प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा निवासी जाखड़ परिवार ने बिना दहेज विवाह कर समाज को दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया। परिवार के शिवरतन जाखड़ की पहल पर परिवार ने बिना दहेज के विवाह की नई रीति अपनाई। परिवार के सुरजाराम के पुत्र बलराम का विवाह इंद्रा व शंकरलाल के पुत्र विजयपाल (राजस्थान पुलिस में सेवारत) का विवाह चंदा के साथ संपन्न हुआ। विवाह में नगदी, गहने, दहेज का सामान नहीं लिया गया। परिवार ने संस्कारी बेटियों को ही लक्ष्मी स्वरूप बताया और सदैव नारी सम्मान करने की बात कही। दोनों दुल्हन के पिता रतनगढ़ के गोपालपुरिया निवासी ईश्वरराम बिस्सू सहित परिजनों ने पुत्रियों के भाग्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों जोड़ो ने बिग्गाजी मंदिर में धोक लगाई।

दुसराणा में जसनाथजी महाराज के जागरण का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात क्षेत्र के गांव दुसारणा में जसनाथजी महाराज के मंदिर में जागरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया। गायक कलाकार ऊपनी के पुसनाथ व पारेवड़ा के धनानाथ ने जसनाथजी की वाणियां गाई। वहीं धनानाथ सिद्ध ने अग्नि नृत्य किया।

उदरासर में 25 जनों ने दी साक्षरता परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज गांव उदरासर में वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में स्कूल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी और 25 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। अधिकांश महिला विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

बोहरा को दी सांत्वना, पहुंचे अनेक दिग्गज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास निवासी रामदेव बोहरा को मातृशोक पर संवेदना जताने अनेक दिग्गज उनके घर पहुंच रहें है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, जयपुर से जीएसटी कमिश्नर रमेश लखोटिया, जोधपुर जिला न्यायाधीश सूर्यप्रकाश पारीक, पीबीएम से यूरोलॉजी हेड डॉ मुकेश आर्य, सीओ निकेत पारीक, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, सर्जन डॉ बजरंग टाक, डॉ मनोज, डॉ दिलीप अरोड़ा, नापासर सरपंच चंपालाल ओझा, श्रीधर महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, भंवर दुगड़, नागरिक विकास परिषद के ओमप्रकाश स्वामी, सिंधी समाज अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी, शोभाचंद आसोपा, हड़मान व्यास, डॉ ओमप्रकाश भुवांल, पूर्व डीएसपी महेन्द्र सैनी, देवकिशन सोमाणी, रामकिशन शर्मा कलकत्ता, ओमप्रकाश राठी, बजरंग सारस्वत, श्याम सारस्वत, पालका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, रामचंद्र धारणियां, पार्षद जगदीश गुर्जर, संतोष बोहरा ने संवेदना जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीधर महाराज सहित अनेक जने संवेदना जताई।