






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद जयपुर से पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर रास्ते मे उनका अभिनंदन किया जाएगा। सुथार रविवार को जयपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिल कर आभार जताया। वहां से आज वापसी करेंगे व रास्ते मे 2.30 बजे सीकर, 3.30 बजे रतनगढ़, 4 बजे राजलदेसर, 4.30 बजे जोरावरपुरा, 5 बजे कितासर, 5.30 बजे बिग्गा व 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यालय में सुथार के साथ नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई का स्वागत कार्यक्रम होगा।



