May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने पर श्रीडूंगरगढ़ टैक्सी यूनियन ने फूल मालाओं से अभिनंदन किया। सोमवार शाम हुए स्वागत में गौरीशंकर स्वामी, आनंद जोशी, सतीश सारस्वत, मुकेश प्रजापत, श्याम गिरी, गंगा सिंह, जगदीश स्वामी, नानूराम स्वामी, भंवर गिरी ने गुसाईं को बधाई दी।

लखासर में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को बीकानेर से अपने गृह नगर श्रीडूंगरगढ़ लौटते हुए विनोदगिरी गुसाई के लखासर पहुंचने पर लखासर के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ साफा पहना कर उनका अभिनदंन किया। गुसाई ने यहां सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प करने की बात कही। सम्मान समारोह में पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मोहन सिंह देवड़ा ने गुसाई को साफा पहनाया। भैरूंसिंह राठौड़, किशोर सिंह परिहार, रामगोपाल शर्मा, गणेशगर गुसाई, किशोर सिंह, आसुसिंह, नरपत सिंह, शिवपुरी, केलाशपुरी, रामगर गुसाई, ओमप्रकाश खिलेरी, भंवरलाल खिलेरी, मालाराम खिलेरी, डूंगरराम प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, लिखुराम प्रजापत, मुखराम नाई, भंवरसिंह राठौड़, दिलीप सिंह राठौड़, गोपालराम प्रजापत, कुंभाराम, हरिराम, गणेश शर्मा, विजय सिंह तंवर, लालपुरी हीरापुरी, रूघाराम छगाणी, श्रीभगवान नाई, शंकर गिरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

नील गाय के बच्चे को बनाया कुत्तों ने शिकार, जीव प्रेमियों ने बचाए प्राण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में सोमवार को एक नील गाय का बच्चा गांव के नजदीक आ गया। कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया और घायल कर दिया। गांव के जीव प्रेमी युवा रामलाल कड़वासरा, सोनू कड़वासरा, भैराराम लुहार, किशन नायक ने उसे कुत्तों के चंगुल से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। विभाग के रेस्क्यू दस्ते ने उसे पिकअप में डालकर लाए व ईलाज प्रारंभ किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीलगाय के बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाया, विभाग संभाला।