






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से बीकानेर की ओर एक के सामने अचानक नील गाय आ जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गयी है। कार नोहर से मरीज लेकर बीकानेर जा रही थी। गनीमत रही कार सवार चार जने सुरक्षित है। कार सवार मरीज को लेकर बीकानेर चले गए व पुलिस को सूचना दे दी गयी है। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने कार को हाइवे से हटाकर रास्ता साफ करवाया है।




