May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर एनएसयूआई के छात्र सदस्यों ने स्वागत किया। जाखड़ ने छात्रों से कहा कि जवान, संविधान, किसान व महिलाओं के सम्मान में एनएसयूआई तानाशाह सरकार से संघर्ष करेगी। उन्होंने छात्रों से बीकानेर में आज होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। संगठन के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष अमित मीणा ने बताया कि बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए छात्रों द्वारा अग्निपथ योजना बंद करने, किसानों को एमएसपी देने, 2019 से 2022 के बीच पुरानी स्थाई सेना भर्ती के 1.50 लाख अभ्यर्थियों को जॉइनिंग देने, राजीव गांधी युवा मित्रों को रिजॉइनिंग देने, पेपर लीक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांगो को लेकर आक्रोश रैली निकाली जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ में स्वागत के दौरान मीणा की अगुवाई में श्रीकृष्ण गोदारा, मनीष सायच, रामदेव जाखड़, ललित मीणा, अभिषेक चौधरी, इमरान खान, रवि सिखवाल, त्रिलोक सहित अनेक युवा मौजूद रहे। वहीं राजस्थान जाट महासभा युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष निरू चौधरी ने एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का स्वागत सम्मान किया। युवा ने जाखड़ के साथ ही बीकानेर रैली में भाग लेने रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष का श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान जाट महासभा युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष निरू चौधरी ने एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का किया सम्मान।