May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। गर्मी का मौसम प्रारंभ हो रहा है और पानी की किल्लत के दृश्य गांवो में सामने आने लगे है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संतोषजनक पेयजल आपूर्ति करवाना विभाग के लिए खासी चुनौतीपूर्ण होगा। श्रीडूंगरगढ़ शहर के विभिन्न मोहल्लों से पेयजल किल्लत की आवाजे आने लगी है वहीं क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में जलदाय विभाग का एक ट्यूबवेल करीब 3 माह से बंद पड़ा है। इस ट्यूबवेल से गांव में कुम्हार, नायक व मेघवाल मोहल्ले में पेयजल सप्लाई हो रही थी। इन मोहल्लों के ग्रामीण अब पानी के टैंकर मंगवा कर पानी पी रहें है और इससे उनकी जेब पर पड़ रहें अतिरिक्त भार से वे खासे परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने कहा कि टैंकरों के रूपए कहां से लाए और विभाग में सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों को वे कई बार इस ट्यूबवेल की मोटर पुन: लगवाने व सप्लाई प्रारंभ करने का आग्रह कर चुके है। परंतु विभाग द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। पेयजल किल्लत झेल रहें ग्रामीणों के साथ बेसहारा पशु भी पानी के लिए भटक रहें है।