May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। भारती निकेतन स्कूल के एनसीसी कैडेट्स का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। परिणाम के बाद स्कूल में उत्साह का माहौल है और संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी सहित स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य शुभकामना दी है। एनसीसी ऑफिसर नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ए सर्टिफिकेट की परीक्षा में 22 कैडेट्स ने परीक्षा दी और सभी कैडेट्स अच्छे अंकों से पास हुए है। प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि मानवेंद्र सिंह पुत्र दीप सिंह ने एनसीसी में स्कूल कैडेट्स में टॉप किया और इनके परिणाम को देखते हुए सभी कैडेट्स आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर अधिकारी के पद पर नियुक्ति हासिल करेंगे। स्कूल प्रशासन ने सभी कैडेट्स का सम्मान किया।