






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव अमृतवासी में दो पशुपालकों के खेतों में घुस कर अज्ञात चोर द्वारा दो बकरे चुरा लेने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पशुपालक भंवरलाल जाट एवं कानाराम जाट ने एकसाथ थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट से मामला दर्ज करवाया है एवं गत 8 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके एक एक बकरा चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।



