






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। ग्राम पंचायत सोनियासर शिवदानसिंह के ग्रामीण व राधाकृष्ण गौशाला सेवा समिति के सदस्य उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत पर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने तथ्यों की अनेदखी कर लापरवाही पूर्वक गौशाला की कब्जेशुदा भूमि पर पट्टा जारी कर दिया। ग्रामीणों ने मित्तल से इसे निरस्त करने की मांग करते हुए चार सदस्यीय कमेटी बनवा कर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। समिति के सचिव राजूनाथ, अशोक सिंह, श्रवणसिंह, सवाईसिंह, चतरसिंह, सायरसिंह, भगवानसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। अशोक सिंह ने बताया कि राधाकृष्ण गोपाल गौशाला के नाम से गौसेवा का उपक्रम अनेक वर्षों से इस भूमि पर चल रहा है जिसका रजिस्ट्रेशन भी 2019 में करवाया गया है। ग्राम पंचायत ने जानबूझकर गौशाला भूमि पर उपस्वास्थ्य केंद्र के नाम पट्टा जारी कर दिया है। इस पर उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वसन देते हुए सबसे पहले समिति द्वारा विवादित भूमि पर करवाए जा रहें निर्माण कार्य को रोकने की बात कही है। बता देवें इसी मामले में इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र की पट्टेशुदा भूमि पर अतिक्रमण की नियत से अवैध निर्माण करवाने की शिकायत भी की गई है।




