May 20, 2026
sri-sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ में 132 केवी जीएसएस से वीआईपी फीडर में कल दो घंटे शटडाउन लिया जाएगा। विभाग की जेईएन सुमन मीणा ने बताया कि वीआईपी फीडर का जरूरी रखरखाव कार्य किया जाएगा जिससे कल सुबह 7 बजे से 9 बजे तक इसकी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बता देवे इससे घुमचक्कर से हाइवे पर स्थित उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, पालिका कार्यालय सहित सभी सरकारी दफ्तरों में आपूर्ति बाधित होगी। इस खबर को सभी कार्यालयों के कार्मिकों तक पहुंचाए जिससे वे सभी किसी असुविधा से बच सकें।