May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय रहें रामदेव बोहरा की माता के देहावसान के बाद बुधवार शाम को कालूबास स्थित उनके घर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांवरमल रंगा सहित अनेक कलाकारों ने सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल व कोलायत विधायक अंशुमानसिंह भाटी भी पहुंचे। सांसद के साथ विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, बृजलाल तावणियां, पार्षद रजत आसोपा, दीन तावणियां, श्याम हेमासर, श्याम पुरोहित, विमल भाटी, विक्रम सिंह कोटड़िया, सहित अनेक व्यापारी व नागरिक पहुंचे व भजन कीर्तन में भाग लेते हुए संवेदना जताई। पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने भी बोहरा के यहां पहुंच कर सांत्वना दी।