May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2024। होली त्योहार पर उल्लास व उमंग का रंग क्षेत्र में चारों और छाया हुआ है। हर गांव, हर चौराहे पर रसियों की टोलियों द्वारा चंग धमाल खेला जा रहा है। वहीं क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध चंग प्रतियोगिता शनिवार को गांव मोमासर में होगी। मोमासर के मुख्य बाजार में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली इस चंग-धमाल प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर होगा। मोमासर का प्रसिद्ध घींदड नृत्य का भी मुख्य आयोजन होली के दिन रविवार को रात्रि 9 बजे से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर लाईव प्रसारित किया जाएगा। मोमासर में होली के माहौल का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यहां होली पर रसियो की बारात का आयोजन किया गया। जिसमें ऊंट पर बैठे दुल्हे स्वांग के रसिए एवं विभिन्न स्वांग बने रसियो ने जम कर नृत्य किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसे देखा व खूब हंसते हुए खुशी जताई। वहीं क्षेत्र के ठुकरियासर, रीड़ी, उदरासर में भी चंग धमाल के आयोजन किए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में घींदड़ का आयोजन हो रहा है।


बार एसोसिएशन ने मनाया होली स्नेह मिलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को बार एसोसिएशन द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इस मौके पर बार द्वारा एडीजे जयपाल ज्यानी, एसीजेएम अमरजीत सिंह, एसडीओ उमा मित्तल का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष सतयनारायण प्रजापत की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में वकीलों व न्यायाधीशों ने तिलक होली भी खेली व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़, लेखराम चौधरी, मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, गोपीराम जानू ने अतिथियों को शाल ओढ़ाया एवं साफा पहनाया। इस दौरान बार संघ के अनेक सदस्य वकील मौजूद रहें।