






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में इन दिनों सोशल मीडिया पर स्वयं घोषित पत्रकारों की बाढ़ आ गई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में ऐसे ही सोशल मीडिया पर चलाने वाले युवक द्वारा प्रतिबंधित जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित कर सामाजिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है। परिवादी राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी राजेश शर्मा पुत्र बिरजाराम शर्मा के खिलाफ इस सबन्ध में लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एस सी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दे दी है। नोसरिया ने बताया कि बिना मान्यता व बिना मानक पत्रकारिता के इस क्षेत्र में कूद पड़े नौसिखिए मनमर्जी से लिखकर सामाजिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहें है। वहीं विदित रहे पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ अनेक मामले दर्ज है।



