






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2024। शनिवार 23 मार्च को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा लेकिन श्रीडूंगरगढ़ में एसबीआई की मुख्य ब्रांच को विशेष अनुमति के साथ खुला रखा जाएगा। शाखा प्रबंधक राकेश ओला ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार दिनांक 31 मार्च 2024 तक ब्रांच में लॉकर धारकों को नवीन एग्रीमेंट करना आवश्यक है। इसके अभाव में लॉकर का संचालन नही हो पायेगा व ग्राहकों को यह दिक्कत न हो इसके लिए बैंक को विशेष रूप से खोला जाएगा। आज दिन भर ग्राहक लॉकर का एग्रीमेंट जमा करवाने हेतु संपर्क कर सकते है, जो श्री डूंगरगढ़ से बाहर है , वो शाखा में 98935 85736 पर कॉल करके संपर्क करे ताकि विशेष सुविधा के तहत बैंक उनका फॉर्म भी जमा करे। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ एसबीआई की मुख्य शाखा में एक हजार से अधिक लॉकर है एवं अधिकाशं का एग्रीमेंट नहीं हो रखा। हालांकी कुछ ग्राहकों ने थोडे समय पहले ही अपना एग्रीमेंट रिन्यू करवाया था लेकिन आरबीआई की नई गाईडलाईन आने के कारण उन्हें भी नवीन एग्रीमेंट भरना होगा अन्यथा उनके लॉकर का संचालन बंद कर दिया जाएगा।



