May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में आज सुबह शहीद हेमू कालाणी अमर रहें के नारे गूंजे। शहीद की 101वीं जयंति सिंधी समाज के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाई। सिंधी पंचायत के मंत्री अशोक वासवानी ने शहीद प्रतिमा को तिलक लगाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने समाज के लोगों से अपने घरों में समाज के गौरव शहीद हेमू कालाणी के बारे में बच्चों को पूरी जानकारी देने की बात कही। इस दौरान रतन लालवानी, दुर्गाप्रसाद खटनाणी, कारुमल धनवानी, रमेश दातवाणी, रमेश संगवानी, नारायण मोरवानी, हेमराज खटनाणी, किशोर खटनाणी, धर्मेंद्र सगवानी, अर्जुन मोरवानी, विजय बजाज, पंडित मनोज उपाध्याय सहित सिंधी समाज के अनेक नागरिकों ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने शहीद हेमू कालाणी को याद कर लगाए नारे।

प्रभाताई को याद कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों के लिए चिकित्सालय का निर्माण करवाने के लिए अपने पुत्र की प्रेरणा स्त्रोत रही गांव की बेटी दिवंगत प्रभाताई ओझा की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए प्रभाताई को महिलाओं के लिए प्रेरणा पूंज बताया। सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने श्रद्धाजंलि देते हुए प्रभाताई को गांव का गौरव बताया जिससे सैंकड़ो ग्रामीणो को ईलाज की सुविधा मुहैया हो सकी है। प्रभाताई के पीहर परिवार से उनके भाई मदनलाल, सत्यनारायण, कमल, माधव, जयदयाल, गोविंद सारस्वत सहित पूरा परिवार मौजूद रहा व प्रतिमा पर गुलाब के फूलों से पुष्पाजंलि अर्पित की। सभा में बिग्गा से भाजपा से महावीरप्रसाद अड़ावलिया, युवा नेता बृजलाल तावणियां सहित गांव के मघाराम सोनी, प्रयागदास स्वामी, हेमराज सारस्वत, अंतुराम सारस्वत, कालूराम गोदारा, नानूराम सारस्वत, डूंगरराम गोदारा, भूराराम खाती, रेवंतराम सारस्वत, रेवंतराम नायक, रामकरण गोदारा, शिवलाल सारस्वत, तालीराम सारस्वत, ताराचंद सारस्वत, नाथूराम सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान सभी ने दो मिनिट का मौन रखा और पुष्पाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो मिनिट का मौन रखकर प्रभाताई की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की पीहर के परिवार सदस्यों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अर्पित की श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने प्रभाताई को अर्पित की श्रद्धाजंलि।