May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-23 at 21.19.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में होली त्योहार के उपलक्ष में दो दिवसीय अवकाश रखा जाएगा। व्यापार संघ सदस्य नौरतमल प्रजापत ने बताया कि मंडी परिसर में 24 व 25 मार्च को अवकाश रहेगा व पुन: खरीद फरोख्त मंगलवार को प्रारंभ होगी। व्यापार संघ के सदस्यों ने मंडी में कार्यरत मजदूर, व्यापारी व वाहन चालक सभी को होली की शुभकामनाएं दी। किसान भी ध्यान रखें अब 26 मार्च को ही मंडी में माल लेकर आवें और इस बीच आकर होने वाली परेशानी से बचे।

देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में आज नया जीरा के भाव सुधरे है। आज जौ नया 1500/- 1841/-  नया धाना  5300/- 13000/- के भाव बिके है। शेष सभी जिंसो के भाव शुक्रवार के समान ही रहें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों को पाने के लिए हमारें वाटसएप ग्रुप से जुड़ें।

ग्वार- 4800/- 4930/-
काला ग्वार- 4500/- 4700/-
मोठ- 4500/- 4800/-
नया मोठ- 5300/- 6050/-
चना- 5300/- 5751/-
रूसी चना- 5400/- 5600/-
मैथी- 4500/- 5400/-
गेहूं- 2530/- 2700/-
तिल- 11000/-11500/-
बाजरी- 2300/- 2350/-
बाजरी देसी- 2550/- 2651/-
तारामीरा- 4000/- 4351/-
सरसों नई- 4300/- 4850/-
जीरा- 15000/ 20000/-
मूंग- 6800/- 8000/-
मूंगफली खला- 5000/- 5800/-
मूंगफली चुग्गा- 4200/- 5500/-
मूंगफली दाल- 6500/- 7100/-
मूंगफली गोटा- 5500/- 6500/-
मूंगफली कल्याणी- 4500/- 5211/-
मूंगफली बोबरू- 3500/- 4400/-
मतीरा बीज- 16,000/- 19,500/-
काकड़िया बीज- 18,000/- 20,000/-
खल- 2800/- 3350/-
मूंग चूरी- 950/- 1300/-
मोठ चूरी- 900/- 950/-
नरमा- 4500/- 5500/-