May 20, 2026
10-octt

जयपुर पब्लिक स्कूल में मनाया शहीद दिवस, याद किया भगतसिंह को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज 23 मार्च के ही दिन 1931 में शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी की सजा दी और इससे पूरे देश में स्वतत्रंता के लिए क्रांति का संचार हो गया। आज देश उनके बलिदान को स्मरण रखने के लिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाता है। सैंकड़ो युवा राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेते है। ये बात कही जयपुर पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान कुंभाराम घिंटाला ने। घिंटाला ने तीनों शहीदों के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संस्था प्रधान एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को भगतसिंह के जीवन प्रसंग सुनाए। अनेक बच्चों ने शहीदों के सम्मान में कविता पाठ किया व कथाएं सुनाई। सभी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, सत्यपाल, लक्ष्मण राम, संदीप सिंह, विनोद कुमार, भरत, कंचन बाला, रजनी चारण, रागिनी शर्मा, पायल शर्मा, पल्लवी असोपा, मनीषा भार्गव, चांदनी, रुचिका, स्नेहा, रणजीत कौर, ममता, सुप्रिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

रंग बरसे ग्रुप द्वारा होगा आज और कल चंग धमाल का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में वार्ड 13 में रंग बरसे ग्रुप द्वारा होली पर चंग धमाल कार्यक्रम का आयोजन आज और कल किया जाएगा। कार्यक्रम में गायक कलाकार पवन कुमार माली, राजकुमार शर्मा और हनुमान कुदाल एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी गीत और धमालों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। ग्रुप सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां की व ग्रुप के अनिल कायल, उत्तम जोशी, मुकेश माली, संदीप पंवार, गोविंद कायल, सोनू शर्मा, गोविंद सिहाग, मुकेश प्रजापत और करण माली व्यवस्थाओं में जुटे है।

पुष्पा सिद्ध खेलेंगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, पूनिया खेलेंगे जूनियर नेशनल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेसबॉल खिलाड़ी पुष्पा सिद्ध एमजीएसयू बीकानेर से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट खेलेगी। ये टूर्नामेंट 24 मार्च से 28 मार्च तक पुणे में आयोजित होगा। मोहन पूनिया ने बताया कि पुष्पा पूर्व में भी स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी है। वहीं किशन पूनियां भी जूनियर बेसबॉल नेशनल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम में चयनित हुए है। महेश भाटी, प्रियंका लेघा, गोपी पूनिया सहित सभी अनेक खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी।

आई टी एज्यूकेशन हब के बच्चों ने मनाई होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईटी एज्यूकेशन हब के बच्चों ने आज कोचिंग में ही होली मनाई। छात्रों ने छात्राओं ने रंग लगाया व एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान रूपा सांखला, पायल सारस्वत, निकिता प्रजापत, पल्लवी सारस्वत, शीतल सारस्वत, सोनू सोनी, लक्ष्मी व्यास, कोमल शर्मा, हेमलता मारू, प्रियंका सोनी, मोनिका तावनिया, मंजू सुथार, अंजली सारस्वत, प्रशांत सारस्वत, मनमोहन प्रजापत, कृष्ण गोपाल प्रजापत, विशाल, हेमंत, अंकित, कालू सारस्वत ने भाग लिया। संचालक रामप्रताप सारस्वत ने सभी बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली मनाने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईटी एज्यूकेशन हब के विद्यार्थियों ने मनाई होली, दी बधाईयां।