






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में आज सुबह 10.30 बजे से चंग प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन होगा। ठाकुरजी चंग मंडली और ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस समारोह में 14 प्रसिद्ध चंग टीमें शामिल होगी। इनके बीच चंग प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए संघर्ष होगा। आयोजक दल के सदस्य ने बताया कि प्रति वर्ष गांव में होने वाले इस सांस्कृतिक समारोह में राजलदेसर, पाबूसर, भोजूसर, उदरासर, आडसर, बिग्गा, राजलवाडा, पातलीसर, रूपलीसर, रामसीसर, बंधनाऊ, जालबसर और ठुकरियासर की टीमों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने आयोजन की वृहद तैयारियां कर ली है। समारोह में शामिल होने के लिए या अधिक जानकारी के लिए 9001187685 व 9571900994 पर सम्पर्क कर सकते है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के समस्त पाठकों व दर्शकों के लिए इस चंग प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।





