May 20, 2026
IMG-20240324-WA0018

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में आज सुबह 10.30 बजे से चंग प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन होगा। ठाकुरजी चंग मंडली और ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस समारोह में 14 प्रसिद्ध चंग टीमें शामिल होगी। इनके बीच चंग प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए संघर्ष होगा। आयोजक दल के सदस्य ने बताया कि प्रति वर्ष गांव में होने वाले इस सांस्कृतिक समारोह में राजलदेसर, पाबूसर, भोजूसर, उदरासर, आडसर, बिग्गा, राजलवाडा, पातलीसर, रूपलीसर, रामसीसर, बंधनाऊ, जालबसर और ठुकरियासर की टीमों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने आयोजन की वृहद तैयारियां कर ली है। समारोह में शामिल होने के लिए या अधिक जानकारी के लिए 9001187685 व 9571900994 पर सम्पर्क कर सकते है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के समस्त पाठकों व दर्शकों के लिए इस चंग प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में बीती रात खूब जमा चंग का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज होगा रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर होगा लाइव प्रसारण।