






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2024। सुनार से 1 किलो से अधिक सोने के गहने बनवा कर एक जने ने ना रुपए दिए ना जेवरात लौटाए। जेवरात हड़प कर धोखाधड़ी का करने का आरोप लगाकर पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। कालूबास निवासी आदित्य सोनी पुत्र सत्यनारायण सोनी ने इसी मोहल्ले के श्यामसुंदर पुत्र मालाराम प्रजापत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे 1058 ग्राम सोने के जेवरात बनवा लिए और आरोपी ने ना जेवरात लौटाए ना रुपए दिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दे दी है।



