






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2024। होली पर चुनावी रंगों का असर पूरी तरह से छाया रहा है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी प्रचार में ही जुटें है वहीं भाजपा के ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने लोकसभा चुनाव के लिए जिले में ओबीसी एकत्रीकरण प्रारंभ कर दिया है। रविवार को गुसाई ने गांव हाइवे स्थित गांव गुसाईसर में गुसाईजी मन्दिर में धोक लगाने के साथ अभियान प्रारंभ किया। वे नापासर पहुंचे व शिव मंदिर में माथा टेक कर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का कैलेंडर विमोचन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विजय का आह्वान किया। गुसाई ने भाजपा कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर संपर्क की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नापासर मंडल अध्यक्ष जसवंत दहिया ने की। जिला कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास कस्वां ने भाजपा को एकजुट होकर वोट देने व दिलवाने की बात कही। संचालन राजाराम ओझा ने किया व कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया। इस दौरान डूंगरदान, गौरीशंकर नाई, पुरुषोत्तम भाटी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवसिंह, एसी मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र गोयल, महेश पांडिया, गोपाल नाई, मनोज स्वामी, दीनदयाल भाटी, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपीकिशन सोनी, बजरंग झंवर, मांगीलाल प्रजापत, चम्पालाल पारीक, छगन पारीक, भीखाराम पारीक, जयनारायण भारती, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भंवर ढाका, पूराराम ढाका, कैलाश पुष्करणा, मुरली भारती, पवन गोस्वामी, मुरली सुथार, कालूराम सारण, कन्हैयालाल मेघवाल, अशोक नाई, सोहनसिंह, रामचन्द्र दैया, मीडिया प्रभारी पवन कुमार स्वामी, आईटी सेल से मांगीलाल स्वामी, रेवंत सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




