May 20, 2026
IMG-20240328-WA0067

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2024। ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलनों के आयोजन के साथ ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई मोदी सरकार दोहराने का आह्वान कर रहें है। गुसाईं ने आज लूणकरणसर के रुनियाबास में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर का विमोचन किया व कार्यकर्ताओं से एक-एक वोट को बूथ तक ले जाकर मतदान करवाने का आह्वान किया। रुनियाबास मंडल के सम्मेलन में गुसाई सहित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत ने कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की विजय के लिए प्रयास करने की बात कही। सम्मेलन में भाजपा नेता चांदरतन रांकावत, ओबीसी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पुनीत स्वामी, सरपंच रामलाल गोदारा, मोहनलाल सारस्वत, तोलाराम जांगू, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, तारनाथ सिद्ध, रेवन्त सैन सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।