May 20, 2026
IMG-20240328-WA0080

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2024। जिले में सांसद चुनावों में कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ में लीड के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस का जनसम्पर्क अभियान क्षेत्र में रहेगा और प्रत्याशी गोविंदराम इसमें शामिल होंगे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम का चुनावी अभियान कल सुबह 8.30 बजे सेरूणा व नारसीसर से प्रारंभ होगा। यहां से पूनरासर, माणकरासर, समंदसर, बिंझासर, लोढेरा, गुसाईसर बड़ा, डेलवां व लाधड़िया, जालबसर, उदरासर व धोलिया, सुरजनसर लाखनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान, आडसर व लालासर, मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, कुंतासर व रेवाडा, धीरदेसर चोटियान, कीतासर बिदावतान भाटियान, शीतलनगर, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा में चुनावी सभाओं का आयोजन होगा। गोदारा ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के अनेक नेता व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।