August 29, 2026
IMG-20240328-WA0088

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2024। गणेश मंदिर में पूजन के बाद नाचते गाते श्रद्धालु श्याम ध्वजा लेकर श्याम मन्दिर पहुंचे। राधा सत्संग मंडली द्वारा आयोजित यात्रा में मंडल की सदस्य महिलाएं, दुर्गावाहिनी की युवतियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने गणेश मंदिर से लेकर श्याम मंदिर तक पूरे मार्ग में जल व्यवस्था व मार्ग की व्यवस्थाएं संभालने में अपनी सेवाएं दी। मुख्य बाजार के मार्गों से होते हुए यात्रा आडसर बास स्थित श्याम मन्दिर पहुंचकर पूर्ण हुई। मन्दिर में पंडितों ने ध्वजा का पूजन किया व जमकर जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधा सत्संग मंडली ने श्याम ध्वजा यात्रा का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम निकली श्याम ध्वजा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी की सदस्य युवतियों ने यात्रा में भाग लेकर लगाए जयकारे।