






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर रामगोपाल सुथार के स्वागत सम्मान के कार्यक्रम का दौर अभी भी जारी है। आज गौरवपथ पर व्यापारियों द्वारा फूलमालाएं पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान यहां नवरत्न राजपुरोहित, पवन व्यास, कन्हैयालाल स्वामी, योगेश मोट, महेश तिवारी व महेंद्र भार्गव, लक्ष्मीनारायण सेवड, दशरथ सिंह सेवड़ मौजूद रहें व सभी ने सुथार को बधाई दी।




