May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला की बालिका अनिता पुत्री सुरजाराम ज्याणी 31 मार्च से पटना में आयोजित होने वाले नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेगी। बालिका ने जयपुर में आयोजित सलेक्शन ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया और सब जूनियर प्रतियोगिता में चयन हासिल किया है। श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है और स्कूल के कोच संतलाल, सुरेंद्र व पूर्व छात्र बलराम ने प्रसन्नता जताते हुए अनिता को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। बालिका के परिजनों में भी उत्साह का माहौल है।