May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए चुनाव आयोग लगातार सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटा है। आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक सीनियर आईएएस सौरभ भगत ने आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारी ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली व चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए। सौरभ भगत ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण मुस्तैदी के साथ समय पर पूरी करने व निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी करने की बात कही। उन्होंने आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में बने बूथ का निरीक्षण किया। यहां मतदान संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की गई। उनके साथ उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, बीडीओ सहित एमसीसी के नॉडल अधिकारी मौजूद रहें।