May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2023। नशे में झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू चार जनों को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया। एएसआई रविंद्र सिंह ने दल के साथ मौके पर पहुंच कर शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे कार्रवाई करते हुए चार जनो को गिरफ्तार किया। रविंद्र सिंह ने बताया कि आड़सर बास निवासी अनिल कुमार, पंकज कुमार, गफुर चूनगर तथा दंतौर निवासी सुरेंद्र कुमार को उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपी सरदारशहर रोड की ओर शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहें थे और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस द्वारा समझाईश पर नहीं माने तो पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया।