May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-30 at 19.35.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। दहेज के लिए हर दिन उजड़ रहे घरों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में एक विवाहिता के साथ उसके ही पति ने प्रताड़ना की हदें पार करते हुए कुकर्म कर उसे प्रताड़ना दी। इस सबन्ध में पीड़िता ने रिड़ी निवासी अपने पति के खिलाफ शेरुणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसका विवाह होने के बाद से ही आरोपी कम दहेज का उलाहना देते हुए उसे तंग परेशान करने लगा था। आरोपी शराब के नशे में आये दिन उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट करता। पति ने दहेज लाने की मांग करते हुए उसके साथ जबरन कुकर्म भी किया। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।